
संध प्रदेश दमन-दीव में प्रशासक प्रफुल पटेल की नियुक्ति के बाद, दमन-दीव की गरीब जनता ने कई बार प्रशासन के बुलडोजर की ताकत देखी। लेकिन प्रशासन के इस बुलडोजर की ताकत से अभी तक केवल गरीब और भोली-भाली जनता ही रु-ब-रु होती दिखाई दी है, दमन के कोस्टल हाइवे पर आज कई गरीबो के आशियाने और रोजी-रोटी के साधन पर एक बार फिर से दमन प्रशासन ने अपना बुलडोजर चलवाया।
संध प्रदेश दमन-दीव में प्रशासक प्रफुल पटेल विकास करने आए है या दमन-दीव की भोली-भाली जनता के आशियाने पर बुलडोजर चलाने : उमेश पटेल
प्रशासन द्वारा चलाए गए बुलडोजर पर, उमेश पटेल ने यह सवाल उठाया कि दमन-दीव के विकास का वादा करने वाले प्रशासक प्रफुल पटेल यह कैसा विकास कर रहे है इसी सवाल के साथ उमेश पटेल ने बताया की दमन-दीव की जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है और यह नारा देने की आवश्यकता है कि “प्रफुल पटेल हटाओ दमन-दीव बचाओ”!
इसके बाद दमन की जनता में यह सवाल है कि, दमन-दीव के उन खास एवं अमीर होटल मालिकों तथा अवैध बहुमंजिला इमारतों के मालिकों को, प्रशासक प्रफुल पटेल अपने उस बुलडोजर की ताकत कब दिखाएंगे जिनके अवैध निर्माणों के चर्चे पूरे दमन में है? यह सवाल शायद प्रशासक प्रफुल पटेल को खले, लेकिन पिछले कुछ समय से दमन-दीव प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जनता जिस तरह सवालों की बोछार जारी रखे हुए है उसे देखकर लगता है की अब केंद्रीय प्रशासन को इस प्रदेश में किसी और प्रशासक को नियुक्त कर, दमन-दीव की जनता के सवालों का जवाब देना होगा।