
सिलवासा। सांसद नटूभाई पटेल ने सांसद निधि से 3 वातानुकूलित शववाहिनी उपलब्ध कराई हैं। इसमें दो शववाहिनी श्री विनोबाभावे सिविल अस्पताल तथा एक खानवले उपजिला अस्पताल को प्रदान की है। वातानुकूलित शववाहिनी दूसरे राज्यों में शव को आसानी से पहुंचाया जा सकेगा, तथा शव सडऩे की संभावना नहीं रहेगी। सांसद ने शववाहिनी के लिए कलेक्टर को सांसदनिधि से उपलब्ध कराने के लिए लिखा था। कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से वातानुकूलित शववाहिनी को मंजुरी दे दी है। इससे पहले सांसद निधि से ग्राम पंचायतों में12 एम्बूलेंस उपलब्ध कराई थी। सभी एम्बूलेंस 108 सेवाओं में शामिल हो गई हैं। वर्ष 2012 में पहली बार सांसद निधि से 8 एम्बूलेंस की खरीद की थी। सांसद ने शववाहिनी खरीद करके जनसेवा के लिए महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। इसके साथ सांसद ने शहर में कचरा साफ करने के लिए स्विपिंग मशीन भी प्रदान की है।