कोरोना संकट के चलते देश के अधिकतर स्कूल बंद हैं। स्कूल खोलने के लिए सरकार की तरफ से अभी तक कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार स्कूलों के खोले जाने का फैसला कोरोना की स्थिति पर ही निर्भर करेगा। अभी तक केवल केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने ही स्कूल खोलने का इरादा जताया है।देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। इसके चलते सरकार अभी स्कूलों के खोले जाने पर निर्णय नहीं ले पा रही है। कोरोना और लॉकडाउन के चलते देश के अधिकतर राज्यों के स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं।