गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आए। बीजेपी 91 सीटें जीत चुकी है और 9 पर आगे है। वहीं कांग्रेस के खाते में 70 सीटें हैं और वह 7 पर आगे चल रही है। अन्य को 5 सीटें मिली हैं। बीजेपी 49.1% जबकि कांग्रेस का वोट शेयर 41.5% रहा। जिन बड़े चेहरों पर नजर थी, उनमें से सीएम विजय रूपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने जीत दर्ज की। दूसरी तरफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को जीत हासिल हुई। कांग्रेस के बड़े नेता अर्जुन मोढवाडिया और शक्तिसिंह गोहिल हार गए। अगर दोनों पार्टियों के वोट शेयर और सीटों को देखा जाए तो अब तक कांग्रेस को 1985 में सबसे ज्यादा 149 सीटें (55.6%) मिली थीं। उधर, बीजेपी के खाते में 2002 में 49.9% वोट शेयर के साथ पहली बार सबसे ज्यादा 127 सीटें आई थीं।
ये 7 सीटें अहम, 5 में बीजेपी जीती
सीट | जीते | हारे |
राजकोट पश्चिम | विजय रूपाणी (बीजेपी) | इंद्रनील राजगुरु (कांग्रेस) |
मेहसाणा | नितिन पटेल (बीजेपी) | जीवाभाई पटेल (कांग्रेस) |
भावनगर | जीतू वाघाणी (बीजेपी) | दिलीप सिंह गोहिल (कांग्रेस) |
वडगाम | जिग्नेश मेवाणी (निर्दलीय) | विजय कुमार चक्रवर्ती (बीजेपी) |
पोरबंदर | बाबूभाई बोखिरिया (बीजेपी) | अर्जुन मोढवाडिया |
राधनपुर | अल्पेश ठाकोर (कांग्रेस) | लविंगजी सोलंकी (बीजेपी) |
मांडवी | वीरेंद्रसिंह जडेजा (बीजेपी) | शक्तिसिंह गोहिल (कांग्रेस) |
अपडेट्स
2:15 PM: मनोहर पर्रिकर ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पहली ही इनिंग में जीरो पर आउट हो गए।
2:05 PM: डिफेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये बीजेपी की बड़ी जीत है। बूथ लेवल के कार्यकर्ता से पीएम मोदी तक सबने शानदार काम किया।
2:00 PM: राजनाथ ने कहा कि 22 साल से जो पार्टी सत्ता में है, ऐसे में सत्ताविरोधी लहर के बीच ये बीजेपी की ये बड़ी जीत है। राहुल के लिए इतना ही कहूंगा कि सिर मुड़ाते ही ओले पड़े।
12:50 PM:स्मृति ईरानी ने कहा कि बीजेपी की जीत खुशी का मौका है। ये विकास की जीत है। जो जीता, उसे ही सिकंदर मानिए।
12:40 PM:योगी आदित्यनाथ बोले, मैंने पहले ही कहा था कि कांग्रेस का नेतृत्व बदलना बीजेपी के लिए शुभ संकेत होगा। लोगों ने विभाजन की राजनीति को नकार दिया है। ये बीजेपी के करिश्माई नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की जीत है।
11:50 AM: पोरबंदर से कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया, बीजेपी के बाबूभाई बोखिरिया से 1855 वोटों से हारे।
11:45 AM: इलेक्शन कमीशन के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी 105 और कांग्रेस 69 सीटों पर आगे है।
10:55 AM: सीएम विजय रूपाणी 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
10:50 AM: इलेक्शन कमीशन के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी 100 और कांग्रेस 70 सीटों पर लीड कर रही है।
10:45 AM: नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे और विक्ट्री (V) का साइन दिखाया।
10:40 AM: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
10:38 AM: इलेक्शन कमीशन के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी 98 और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे है।
10:32 AM: डिप्टी सीएम नितिन पटेल 2000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी जीत दर्ज करने जा रही है। शुरुआती ट्रेंड के उलट बीजेपी हर जगह लीड कर रही है।
10:30 AM: EC के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी 96 और कांग्रेस 63 सीटों पर आगे है।
10:10 AM: EC के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी 94 और कांग्रेस 64 सीटों पर आगे है।
10:00 AM:EC के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी 83 और कांग्रेस 62 सीटों पर लीड कर रही है।
9:52 AM:बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी गुजरात और हिमाचल दोनों जगहों पर सरकार बनाएगी।
9:50 AM: गुजरात के कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत के मुताबिक, जिस तरह गुजरात के लोगों ने मन बताया है, उसके मुताबिक कांग्रेस की तरफ बढ़ रही है। हालांकि अभी शुरुआती रुझानों को देखते हुए कोई टिपण्णी नहीं कर सकता।
9:48 AM: EC के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक गुजरात में बीजेपी 77 और 59 सीटों पर आगे चल रही है।
9:45 AM: सीएम विजय रूपाणी तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद 7600 वोट से आगे चल रहे हैं।
9:35 AM: EC के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक गुजरात में बीजेपी 56 और कांग्रेस 50 सीटों पर लीड कर रही है।
9:30 AM: सीएम विजय रूपाणी राजकोट वेस्ट सीट पर 1800 वोट से आगे चल रहे हैं।
9:25 AM:बीजेपी नेता जीतू वाघाणी भावनगर वेस्ट सीट से 2200 वोट से आगे चल रहे हैं।
9:20 AM: सेंसेक्स में 600 प्वॉइंट्स की गिरावट आई।
9:15 AM: इलेक्शन कमीशन के ऑफिशियल ट्रेंड के मुताबिक बीजेपी 37 और कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है।
9:10 AM: पोरबंदर से कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया आगे चल रहे हैं।
8:50 AM: हिमाचल और गुजरात में काउंटिंग जारी है। उत्तप्रदेश के वाराणसी में जीत के लिए बीजेपी वर्कर्स ने हवन किया।
8:45 AM: कांग्रेस शक्तिसिंह गोहिल मांडवी से 1300 से वोट से आगे चल रहे हैं।
8:40 AM: नितिन पटेल पीछे चल रहे हैं।
8:30 AM:विजय रूपाणी राजकोट वेस्ट से पीछे चल रहे हैं।
8:20 AM: पोरबंदर और भावनगर ईस्ट सीट पर बीजेपी आगे। कांग्रेस 2 सीट मांडवी और नाडियाड पर आगे चल रहे हैं।
7:50 AM: राहुल गांधी के घर के बाहर हवन किया गया।
2012 और 2017 में चुनावों में क्या रहे नतीजे?
2017 के नतीजे/रुझान | 2012 के नतीजे | वोट शेयर | 2014 लोकसभा ( कुल सभी सीटें) | वोट शेयर | असेंबली सीटों पर बढ़त | |
बीजेपी | 83 में आगे (26 सीट जीती) | 115 | 47.9% | 26 | 60.1% | 162 |
कांग्रेस | 63 में आगे (13 सीट जीती) | 61 | 38.9% | 00 | 33.5% | 17 |
बीजेपी-कांग्रेस को कब कितनी सीटें मिलीं
साल | बीजेपी | कांग्रेस |
1995 | 121 | 45 |
1998 | 117 | 53 |
2002 | 127 | 51 |
2007 | 117 | 59 |
2012 | 115 | 61 |
बीजेपी-कांग्रेस का वोट शेयर
साल | बीजेपी | कांग्रेस | अंतर |
1995 | 42.51% | 32.86% | 9.65% |
1998 | 44.81% | 34.85% | 9.96% |
2002 | 49.85% | 93.28% | 10.57% |
2007 | 49.12% | 38.00% | 11.12% |
2012 | 47.85% | 38.93% | 8.92% |
2017 | 49.1% | 41.5% | 7.6% |