कंगना रनौत पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने काफ़ी तीखा हमला किया है तो इसके बाद कंगना रनौत ने काफ़ी तीखा ट्वीट किया। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि कंगना रनौत को महाराष्ट्र या मुंबई में रहने का कोई हक नहीं है।
किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूँ हॉ मैं मराठा हूँ ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे? pic.twitter.com/MVvyiXiLzc
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 4, 2020
इनकी औक़ात नहीं है, इंडस्ट्री के सौ सालों में एक भी फ़िल्म मराठा प्राइड पे बनाई हो,मैंने इस्लाम डॉमिनेट इंडस्ट्री में अपनी जान और करीयर को दाओ पे लगाया, शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई पे फ़िल्म बनाई, आज महाराष्ट्र के इन ठेकेदारों से पूछो किया क्या है महाराष्ट्र केलिए ? pic.twitter.com/o9kk5OpSba
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 4, 2020
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख की टिप्पणी के बाद कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा की “किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूँ हॉ मैं मराठा हूँ ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?”
बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि उन्हें मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है, उनके इस बयान को लेकर अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस से होती है कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।