गुजरात में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। प्रदेश में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच घर्षण बढ़ रहे हैं। इसी बीच दक्षिण गुजरात के नवसारी से वांसदा के कांग्रेसी विधायक अनंत पटेल पर हमले की खबर आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवसारी के खेरगाम तहसील के वांसदा के विधायक अनंत पटेल पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में उनकी आंख पर चोट आई बताई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अनंत पटेल की तस्वीर में उनकी आंख से खून बहता नजर आ रहा है।
કોંગ્રેસના ધારાસભ્ય અનંત પટેલ પર હુમલો
ખેરગામની બજારમાં અજાણ્યા શખ્સોનો હુમલો
ધારાસભ્ય સારવાર હેઠળ@AnantPatel1Mla @INCGujarat pic.twitter.com/7TNITC6Qwg
— Dhwani Rohini (@dhwansdave) October 8, 2022
माना जा रहा है कि विगत दिनों नवरात्रि के दौरान इलाके के एक कार्यक्रम में अनंत पटेल के पक्ष में गाये गये किसी गरबा के बोल को लेकर विवाद छिड़ गया था। उक्त गरबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। कहा जा रहा है कि वीडियो वायरल करने वाले में बाद में माफी भी मांग ली थी। बता दें कि विधायक अनंत पटेल पर यह दूसरी बात हमला हुआ है। घटना के बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची है और लोगों की भीड़ भी इकठ्ठा हो गई। विधायक पर हमले के बाद अचंल में राजनीति गर्मा गई है।