गुजरात के तटीय क्षेत्र में एक बार फिर पाकिस्तानी नौका में हेरोइन जब्त की गई है। तटरक्षक बल और एटीएस ने गुजरात के तटीय क्षेत्र में पाकिस्तानी नौका से लगभग 50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। जब्त की गई हेरोइन की कीमत लगभग 360 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
गुजरात पुलिस के महानिदेशक आशीष भाटिया ने बताया कि गुजारात ATS और भारतीय तटरक्षक ने मिल एक पाकिस्तानी नाव अल साकार को 6 चालक सदस्यों और 50 किलोग्राम हेरोइन जिसकी कीमत लगभग 350 करोड़ रुपए है उसे पकड़ा है। पाकिस्तान स्थित एक बड़ा ड्रग लॉर्ड है इसने यह माल यहां भेजा था। आगे की जांच के लिए नाव को जखाऊ लाया गया।
इससे पहले 14 सितंबर को लगभग 200 करोड़ रुपये की 40 किलोग्राम हेरोइन एफएम पाकिस्तानी नाव से पकड़ी गई थी। इतना ही नहीं, इस दौरान भी 6 लोग गिरफ्तार किए गए थे, जिन्हें पाकिस्तानी बताया गया था। बता दें कि कोच्चि में एनसीबी और आईसीजी ने मिलकर बीते दिनों भी एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा था, जिसमें करोड़ों के ड्रग्स थे।