हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 62 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इससे पहले मंगलवार देर रात कांग्रेस ने कांग्रेस पार्टी ने 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से लडे़ंगे तो अनिल शर्मा को मंडी से टिकट दिया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को काउंटिंग होगी।
हिमाचल प्रदेश में 1985 के बाद रिपीट नहीं हुई कोई सरकार
हिमाचल प्रदेश के चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो तो राज्य 1985 के बाद से कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता में वापसी नहीं कर पाई है। 1985 में राज्य में लगातार दो बार बीजेपी सस्ता में आई, लेकिन उसके बाद से राज्य में अब तक किसी भी सत्ताधारी पार्टी की वापसी नहीं हुई है। हालांकि इसबार भी बीजेपी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर मशक्कत में जुटी है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।
BJP releases a list of 62 candidates for the upcoming #HimachalPradesh Assembly election.
CM Jairam Thakur to contest from Seraj, Anil Sharma to contest from Mandi and Satpal Singh Satti to contest from Una.
The election is scheduled to be held on 12th November. pic.twitter.com/hm7ZX0UDle
— ANI (@ANI) October 19, 2022
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को टिकट नहीं दिया गया है। अनुराग के ससुर गुलाब सिंह को भी टिकट से वंचित रहना पड़ा है। दोनों को 2017 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। चुराह सीट से हंसराज, भरमौर से डॉ. जननक राज, चंबा से इंदिरा कपूर, डलहौजी से डी.एस. ठाकुर, भटियाल से विक्रम जरियाल, नूरपुर से रणवीर सिंह, इंदौरा से रीता धीमान, फतेहपुर से राकेश पठानिया, ज्वाली से संजय गुलेरिया, जसवां-प्रांगपुर से विक्रम ठाकुर, जयसिंह पुर से रविंदर धीमान को टिकट दिया गया है।
सुलह सीट से विपिन सिंह परमार को उतारा गया है। नगरोटा से अरुण कुमार मेहरा (कूका), कांगड़ा से पवन काजल, शाहपुर से सरबीण चौधरी, धर्मशाला से राकेश चौधरी को उतारा गया है। पालमपुर से त्रिलोक कपूर, बैजनाथ से मुल्खराज प्रेमी, लाहौल और स्फिति से रामलाल मारकण्डेय पर भरोसा जताया गया है।
मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर, बन्जार से सुरेंदर कुमार, करसोग से दीपराज कपूर, सुंदरनगर से राकेश जम्बाव, नाचन से बिनोद कुमार, दरंग से पूरन चंद ठाकुर, जोगिनद्रनगर से प्रकाश राणा, धर्मपुर से रजत ठाकुर, मंडी से अनिल शर्मा को टिकट मिला है। बल्ह से इंद्र सिंह गांधी, भोरंज से अनिल धीमान, सुजानपुर से कैप्टन (रिटायर्ड) रणजीत सिंह, हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर, नादौन से विजय अग्निहोत्री चुनाव लड़ेंगे।
चिन्तपुरनी से बलवीर सिंह चौधरी, गररेट से राजेश ठाकुर, कुटलैहड़ से वीरेंद्र कंवर, झंडूता से जे आर कटबाल, घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग, बिलासपुर से त्रिलोक जम्बाल, नैना देवीजी से रणधीर शर्मा, अर्की से गोविंद राम शर्मा, नालागढ़ से लखविंद्र राणा, दून से सरदार परमजीत सिंह, सोलन से राजेश कश्यप, कसौली से राजीव सैजल, पच्छाद से रीना कश्यप, नाहन से राजीवन बिंदल, रेणुकाजी से नारायण सिंह, पांबटा साहिब से सुखराम चौधरी, शिलाई से बदलदेव तोमर, चौपाल से बलबीर वर्मा, ठियोग से अजय श्याम, कसुम्पटी से सुरेश भारद्वाज, शिमला से संजय सूद को टिकट दिया गया है। शिमला ग्रामीण से रवि मेहता, जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा, रोहड़ू से शशि बाला, किन्नौर से सूरत नेगी को मैदान में उतारा गया है।