इनकम टैक्स के निशाने पर 2 करोड़ से अधिक लोग, 30 जून तक कार्रवाई के निर्देश

दिल्ली। कर वसूली मामलों में इनकम टैक्स विभाग काफी सख्त होने जा रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने इनकम टैक्स विभाग को टैक्स के दायरे में आने के बावजूद रिटर्न फाइल नहीं करने वाले एवं रिटर्न फाइल करना बंद करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। खासकर उन लोगों के खिलाफ जो पहले रिटर्न फाइल करते थे, लेकिन अब नहीं कर रहे हैं। इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक जिन लोगों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है उनमें 2 करोड़ से अधिक लोग हैं और ऐसे लोगों की पहचान कर ली गई है। सीबीडीटी ने इनकम टैक्स विभाग को आगामी 30 जून तक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

  • इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक जिन लोगों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है उनमें 2 करोड़ से अधिक लोग हैं।
  • सीबीडीटी ने इनकम टैक्स विभाग को आगामी 30 जून तक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।