अहमदाबाद: गरबा में दो मुस्लिम युवकों की हुई पिटाई, सूचना मिलने पर चेकिंग करने पहुंचे थे VHP और Bajrang Dal के कार्यकर्ता#BajrangDal #Garba pic.twitter.com/CdqMqVWPp6
— News24 (@news24tvchannel) September 28, 2022
अहमदाबाद के सिंधुभवन इलाके में एक पंडाल में बजरंग दल के कार्यकर्ता लोगों के पहचान पत्र जांच रहे थे। इस दौरान वहां कथित तौर पर पहुंचे 4 मुस्लिम युवकों को रोका गया। पहचान पत्र मांगे जाने पर तीन लड़के भाग गए। लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके कपड़े फाड़ दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
इंदौर में भी 7 को पकड़ा
इसी तरह का एक मामला इंदौर में भी सामने आया है, जहां एक पंडाल में 7 मुस्लिम युवकों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। बताया जा रहा है कि युवक अपना धर्म छिपाकर पंडाल में घुसे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपी लड़कियों का वीडियो बना रहे थे। शक होने पर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि वे मुस्लिम है, जिनके लिए एंट्री बैन है। बजरंगियों ने आरोपी युवकों को पुलिस को सौंप दिया। पंढरीनात पुलिस ने केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
हम शुद्ध रखना चाहते हैं अपनी पूजा पद्धति: साध्वी प्रज्ञा
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि कोई भी गरबा पंडाल में जाते हैं तो उनका पहचान पत्र देखा जाए। मुस्लिम समुदाय के लोगों को वहां ना जाने दिया जाए। हम अपनी पूजा पद्धति को शुद्ध रखना चाहते हैं। किसी भी तरह मुस्लिम युवक वहां वर्जित होने चाहिए।