दमण : दमण म्युनिसिपल काउंसिल के प्रेसिडेंट शौकत मिठाणी ने मिटनावाड़ में जागृति मित्र मंडल द्वारा स्थापित गणपति प्रतिमा को अपने हाथों से उठाकर विसर्जन के लिये प्रस्थान कराया. बप्पा से दमण-दीव की सुख, शांति, समृद्धि और कौमी एकता की कामना करते हुए उन्होंने बप्पा को विदाई दी. इसके बाद गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ बप्पा को नाचते-गाते विसर्जन के लिये जेटी पर ले जाया गया. फिर बप्पा को भक्तिभाव से जल प्रवाहित किया गया. ज्ञात हो कि पिछले तीस सालों से जागृति मित्र मंडल सार्वजनिक गणेश महोत्सव मनाता आ रहा है. शौकत मिठाणी हर साल इस गणेशोत्सव में शामिल होकर कौमी एकता को बुलंद करते हैं.
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]