Daman News : भाजपा नेताओं ने प्रशासक प्रफुल पटेल को सोंपा धन्यवाद पत्र।

दमण। संघ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासक प्रफुल पटेल का आभार मानते हुए धन्यवाद पत्र सौंपा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल, दमण-दीव सांसद लालू पटेल, सिलवासा म्युनिसिपल प्रेसिडेंट राकेश सिंह चौहान, डीएमसी प्रेसिडेंट मुकेश पटेल, भाजपा महामंत्री जीतू माढा एवं वासू पटेल, फतेहसिंह चौहान सहित के भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मोटी दमण सचिवालय में प्रशासक प्रफुल पटेल से रुबरु मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद पत्र सौंपकर यह तो स्पष्ट कर दिया की प्रदेश भाजपा प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णयों एवं कार्यप्रणाली से खुश है, लेकिन धन्यवाद पत्र में जनता की और को जो धन्यवाद दिया गया है उसके बारे अब क्या कहें? शायद जनता का जनप्रतिनिधि होना इसे ही कहते है? जनप्रतिनिधि ने जो कह दिया मानों जनता ने कह दिया हो!

Daman BJP Latter

लेकिन जनता के मन में सवाल यह भी है की ऐसा केवल सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ ही क्यों होता है, यदि विरोध पक्ष के नेता यदि जनप्रतिनिधि की हेसियत से कुछ कहे तो उसे केवल विरोध करने वाले उस नेता का विरोध क्यों माना जाता है? जबकि सत्ता पक्ष के नेता कुछ कहे तो उसे जनता की आवाज क्यों माना जाता है? खेर मामला यह नहीं है की किसने क्या कहा, मामला तो यह है की जब भाजपा के नेता सरेआम भाजपा की मीटिंग में प्रशासनिक अधिकारियों को कोस रहे है उनके दुर्व्यवहार का कच्चा चिट्टा सबके सामने रख रहे है ऐसे में धन्यवाद करना कितना सही है?

Mohan Delkar Latter
दादरा नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर ने भी कुछ दिन पहले यह पत्र जारी किया था।

वैसे भाजपा द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव में वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से जनहित में लगाये गये लॉकडाउन के बाद संघ प्रदेश प्रशासक प्रफुल पटेल के प्रयासों से समयानुसार विविध व्यवसायिक गतिविधियों को सुचारु रुप से पुन: शुरु किया गया है। जिसमें जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटल, बार एवं रेस्टोरेंट जैसे विविध क्षेत्र के व्यवसाय शुरु होने से इनसे जुड़े हमारे संघ प्रदेश के उद्यमियों ने इसका सकारात्मक तरीके से स्वागत किया है। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दीपेश टंडेल ने प्रदेश के उद्यमियों और लोगों की ओर से प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया है। लेकिन जनता में चर्चा है की भाजपा के नेताओं ने धन्यवाद पत्र दिया तो कोई बात नहीं, लेकिन भाजपा नेताओं को जनता के साथ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा होने वाले दुर्व्यवहार के लिए प्रशासक को एक शिकायतपत्र भी सौंपना चाहिए था पर भाजपा के नेता धन्यवाद पत्र सौंप कर आ गए। दमण की जनता अभी भी भाजपा की मीटिंग में कहीं बात को नहीं भूली है लेकिन लगता है भाजपा के नेता ही अपने कार्यकर्ताओं की बात भुला बैठे।