भाजपा युवा मोर्चा टिम के गठन के बाद बधाइयों का दौर जारी।

संघ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल पटेल ने प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में परिमल सिंह परमार, अर्पण देसाई, चंद्रागिरी ईश्वर टंडेल, संदीप जादव, विनय पटेल, दीपक कुराड़ा, चिंतक सोलंकी, राकेश रामू पटेल को ज़िम्मेदारी सौपी गई। इसी तरह प्रदेश महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष के नाम की भी घोषणा हुई। प्रदेश में युवा मोर्चा टिम के नामों की घोषणाओं के बाद से युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल पटेल एवं उपाध्यक्ष परिमल सिंह परमाम एवं अन्य पदाधिकारियों को बधाइयाँ मिल रही है।

Parimal Parmar Silvassa BJP DNH

Parimal Parmar Silvassa BJP DNH

संघ प्रदेश दानह एवं दमण-दिव भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष परिमल परमार को शुभकामनाएँ देते हुए सनी परमार ने कहा की युवा मोर्चा टिम के गठन से प्रदेश के युवा काफी खुश है और आने वाले समय में उपाध्यक्ष परिमल परमार जनता के सहयोग से भाजपा को ओर मजबूत करेंगे।