112 इमरजेंसी सेवा शुरू। जल्द पूरे भारत में सभी इमरजेंसी सेवाओ के लिए एक ही नंबर।

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में 112 इमरजेंसी सेवा शुरू की गयी। पुलिस प्रशासन द्वारा यह सेवा प्रारंभ की गई है। इसके बारे में एस-पी शरद दराडे ने बताया कि आने वाले दिनों में देश भर में 112 नंबर पर सभी इमरजेंसी सेवा मिलेंगी।

सिलवासा पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एस-पी शरद दराडे ने बताया कि 112 एक इमरजेंसी सेवा का नंबर है। जिस तरह से युरोप में 911 होता है। उसी तरह भारत में 112 की शुरूआत की गयी है। 112 नंबर हेल्पलाईन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा लेने के लिए कॉल करने वाले लोगों को जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी सहायता मिले इसका ध्यान रखा गया है।

कोई भी व्यक्ति 112 पर कॉल करे तो प्रथम सामने से आवाज आयेगा। कोई भी की बटन दबाओ फिर कॉल सीधा पुलिस के कंट्रोल रूम के कोल सेंटर में बैठे पुलिस अधिकारियों को मिलेगा, जो आप पर बने घटना जिसमें रोड अकस्मात हो या दूसरे अन्य कोई भी इमरजेंसी हो तो कॉल आने के साथ ही आपका लोकेशन पूछ कर आपके नजदीक के पीसीआर को चालू कॉल में ही सूचित किया जाता है। पीसीआर आपसे कितनी दूर है, घटना स्थल पर निकली की नहीं यह ऑनलाईन नजर रखा जाएगा। 112 ऐप भी प्लेस्टोर द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। फरियादी का कॉल आये उसके बाद जहां तक उसके पास आवश्यक सेवा न पहुंचे तब तक सभी मिनिट का ध्यान रखा जाता है। इस सेवा से सरकारी आरोग्य विभाग, फायर, एम्बुलेंस जैसे तमाम इमरजेंसी सेवा को जोडा जा रहा है, आने वाले वर्षों में 112 नंबर पर कॉल करने में सरकारी सेवाओं जुड़ेगा और यह सेवा के साथ आरोग्य विभाग की आशा बहनों को भी जोड़ा जाएगा।

new Emergency Number 112 launch daman and silvassa

112 Emergency service start in Silvassa and Daman

सिलवासा पुलिस मुख्यालय में शुरू किये गये 112 नंबर सेवा का दीव एवं दमण का मुख्य कॉल सेंटर बनाया गया है। प्रथम कॉल सिलवासा आयेगा बाद में उसे उक्त स्थान पर फॉरवर्ड किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि सेवा का लाभ सभी व्यक्तियों को लेने, स्मार्ट फोन वाले लोगों 112 नंबर का ऐप डाउनलोड कर लेने एवं सेवा का लाभ लेने, कोई व्यक्ति अपना नंबर रजिस्टर कराकर पुलिस वेरिफिकेशन के बाद वोलियेन्टर भी बन कर इमरजेंसी सेवा दे सकते है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इमरजेंसी रिसपोन्स सपोर्ट सिस्टम (डायल 112) का शुभारंभ किया था। इसके बाद अब दादरा एवं नगर हवेली में भी इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है। फिलहाल इस इमरजेंसी सेवा से पुलिस एवं फायर विभाग को जोड़ा गया है और इसके बाद आगामी दिनों में 108, नगरपालिका सहित की सेवायें भी जोड़ी जाएगी। जिस तरह से यूएस में 911 नंबर है उसी तरह से भारत में अब आगामी दिनों में 112 नंबर प्रचलित होगा। इस बारे में प्रेस कांफ्रेंश में एसपी शरद दराडे ने विस्तृत जानकारी दी साथ ही उन्होंने सिलवासा पुलिस मुख्यालय में स्थापित किये गये कंट्रोल रूम किस तरह से संचालित होगा और मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी इमरजेंसी के वक्त 112 नंबर डायल करने पर इसकी सेवायें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि 100 और 108 नंबर भी अभी जारी रहेंगे और 112 नंबर पर भी कॉल किया जा सकता है।