दमण : संघ प्रदेश दमण-दीव, दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल पटेल ने शुक्रवार को देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. इसके साथ ही प्रशासक ने उपराष्ट्रपति वैकेया नायडू से भी मुलाकात की. इस दौरान प्रशासक ने राष्ट्रपति का स्वागत किया तथा उन्हें दोनों संघ प्रदेशों की विभिन्न मुद्दों के बारे में भी जानकारी दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दमण-दीव, दादरा नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल पटेल ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में मुलाकात की.
praful khoda patel Meet Presidentइस दौरान प्रशासक ने राष्ट्रपति को दमण-दीव और दादरा एवं नगर हवेली संघ शासित प्रदेशों के विभिन्न मुद्दों के बारे में जानकारी दी. बता दें कि माननीय राष्ट्रपति ने प्रशासक के साथ शुक्रवार को हुई बैठक के बारे में ट्वीट भी किया है. वहीं दूसरी ओर प्रशासक प्रफुल पटेल ने शाम को भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को भी संघ प्रदेश दमण-दीव, दानह के लोगों की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए कार्यालय संभालने के पहले दिन उनके निवास स्थान पर मुलाकात की. जहां पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी.