दमण में डोमिसाइल, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र छात्रों को उपलब्ध कराने की मांग

दमण : संघ प्रदेश दमण में छात्रों को जल्द से जल्द डोमिसाइल, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग की गयी है. जानकारी के अनुसार दमण स्थित मामलतदार कार्यालय में डोमिसाईल सर्टीफिकेट, कास्ट एवं रेसिडेंशियल सर्टीफिकेट छात्रों को जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने के लिए शुक्रवार को दमण जिला भाजपा उपाध्यक्ष आशीष पटेल द्वारा कलेक्टर को एक आवेदन-पत्र दिया गया. जिसमें दमण जिला की टीम के उपाध्यक्ष यतिन राणा, महामंत्री प्रकाश टंडेल, मरवड़ मंडल प्रमुख राकेश पटेल, दाभेल मंडल प्रमुख विमल पटेल एवं शहर प्रमुख हिरेन जोशी के साथ रजुआत करते हुए कहा गया कि दमण के छात्रों को इन सर्टीफिकेट के अभाव के कारण किसी भी विद्यालय में प्रवेश से वंचित नहीं रहने चाहिए और यह सर्टीफिकेट हासिल करने की प्रकियां सरल और तत्काल होनी चाहिए. कलेक्टर ने भी इन सभी मुद्दों को ध्यान से सुनने के बाद जिला भाजपा की टीम की बातों को स्वीकार किया एवं तुरंत मामलतदार को आदेश दिया कि इस मुद्दे पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाये और शनिवार एवं रविवार को छुट्टी के दिन भी मामलतदार कार्यालय को अतिरिक स्टॉफ के साथ खुला रखा जाये और इनकी एक प्रेस-विज्ञप्ति सरकार की ओर से स्थानीय समाचार पत्रों में भी दी जाये, ताकि लोगों के ध्यान में यह बात आ सकें. इसके बाद समाहर्ता ने आवेदन-पत्र, मामलतदार को देने को कहा. इस पूरे प्रक्रिया में जिला अध्यक्ष दीपेश टंडेल का मार्गदर्शन रहा.