दमण : संघ प्रदेश दमण-दीव, दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल पटेल दोनों संघ प्रदेशों के विकास को लेकर पूरी तरह से कटिबद्ध है और समय-समय पर विभिन्न विभागों के साथ जहां बैठक कर कार्यों की प्रगति का ब्यौरा लेते है वहीं पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी करते है. शुक्रवार को दमण सचिवालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ प्रफुल पटेल ने बैठक कर विकासीय कार्यों का जहां समीक्षा किया वहीं पर हो रहे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश भी जारी किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दमण-दीव एवं दानह प्रशासक प्रफुल पटेल ने सचिवालय सभागार में दमण पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के साथ बैठक की. इस दौरान प्रदेश में किये जाने वाले विकास कार्यों का उन्होंने ब्यौरा लिया. दमण पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा प्रदेश में किये जाने वाले तमाम विकास कार्यो की सभी जानकारी प्रशासक के समक्ष रखी गयी. इस मीटिंग में प्रशासक के सलाहकार एस.एस. यादव, दमण नगरपालिका अध्यक्ष शौकत मिठाणी, नगरपालिका के मुख्य अधिकारी वैभव रिखारी, नगरपालिका सदस्य परसीस दमणिया, अस्पी दमणिया एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहें.
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]