देबेन्द्र दलाई को मुख्य वन संरक्षक का प्रभार 

सिलवासा : संघ प्रदेश दमण-दीव, दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासक के आदेश पर दानह के वर्तमान वन संरक्षक आईएफएस अधिकारी देबेन्द्र दलाई को दमण-दीव, दानह के मुख्य वन संरक्षक का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है. इस संबंध में जारी आदेशानुसार देबेन्द्र दलाई वर्तमान प्रभारों के अलावा यह अतिरिक्त पदभार निर्देश दिये जाने तक बिना किसी अतिरिक्त वेतन के तत्काल से ग्रहण करेंगे.