सिलवासा नगरपालिका ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाया अभियान..

सिलवासा :  सिलवासा नगरपालिका की तरफ से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया. जिसमें नोटिस के बावजूद भी कोई जवाब न देने पर अतिक्रमणकारी की दुकान पर तोड़-फोड़ की कार्यवाही की गयी. बताया जाता है कि उल्टन फलिया के रहने वाले अरविंद मगनभाई पटेल, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर दुकान बनाये थे. नगरपालिका द्वारा सर्वे करने के बाद पाया गया कि यह दुकान, सरकारी स्कूल परिसर की जमीन में आता है.
  •  उल्टन फलिया में चला बुलड़ोजर 
नपा ने अरविंद पटेल को इस संदर्भ में नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था परन्तु मर्यादित समय में जवाब न देने के बाद नपा की टीम ने बुधवार को पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण वाले दुकान पर बुलड़ोजर चलाकर धराशायी कर दिया. इस दौरान नगरपालिका के मुख्य अभियंता के.वी.वालंद, शिक्षा अधिकारी बी.वी.पाटिल के साथ नगरपालिका कर्मचारी एवं पुलिस की टीम उपस्थित रही. कार्यवाही के दौरान अरविंद पटेल की दुकान के बगल में शुरू किया गया नया निर्माण कार्य पर भी नपा की तरफ से तोड़-फोड़ की कार्यवाही की गयी.

Silvassa Ngar palika Silvassa Ngar palika