केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में मेडिकल कॉलेज की मंजूरी प्रदान करने पर दोनों संघ प्रदेश के प्रशासक प्रफुल भाई पटेल, दादरा नगर हवेली के सांसद नटुभाई पटेल तथा दमन दीव के सांसद लालूभाई पटेल सहित 40 प्रतिनिधि मंडल दिल्ली पहुंच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत कर आभार प्रकट किया, एवं मेडिकल कॉलेज के भवन की शिल्यानस के लिए सप्रेम आमंत्रित भी किया।
आपको बता दे कि दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दिव प्रशासन ने सिलवासा में मेडिकल कॉलेज की स्थामपना के लिए दो वर्षों में 189 करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित की है । 2018-19 के लिए 114 करोड़ रूपये और 2019-20 के लिए 75 करोड़ रुपये। इसमें प्रतिवर्ष 150 छात्रों का नामांकन होगा।
यह परियोजना 2019-20 तक पूरी हो जाएगी और इसका निर्माण एवं परिव्य य भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) के नियमों तथा परिवार कल्याचण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज की मंजूरी से चिकित्स्कों की उपलब्धता में वृद्धि होगी तथा चिकित्सको की समस्या में भी कमी आएगी। इसके साथ ही दादरा नगर हवेली एवं दमन-दिव केन्द्रं शासित प्रदेशों के छात्रों के लिए मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के अवसरों में वृद्धि होगी। इससे जिला स्तर के अस्पतालों की अवसंरचना का अधिकतम उपयोग होगा और दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों तथा समीपवर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए तीसरे स्तर की मेडिकल सुविधा बेहतर होगी। इस मेडिकल कॉलेज से दोनों संघ प्रदेशों के जनजातीय व ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को लाभ होगा, जिससे सामाजिक समानता को प्रोत्साहन मिलेगा।
मेडिकल कॉलेज जैसी अलौकिक योजना पर सांसद नटुभाई पटेल एवं दमण-दीव सांसद लालुभाई पटेल ने कहा कि ये हम सबके लिए एतिहासिक घड़ी है । यह ऐतिहासिक कदम दशकों तक याद रखा जाएगा । मेडिकल कॉलेज बनाने के बाद दादरा एवं नगर हवेली की चर्चा देश के कोने कोने में होगी। प्रदेश की जनता मेडिकल कॉलेज जैसी इस बड़ी योजना को दिलचस्पी से देख रही है । इस योजना से दादरा एवं नगर हवेली स्वास्थ्य के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है । प्रदेश के छात्र अपने प्रतिभा को प्रदर्शित कर अपने साथ-साथ प्रदेश का नाम भी उज्जवल करेंगे।
मेडिकल कॉलेज की सौगात पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट कर भवन शिल्यानस के लिए आमंत्रित करने दादरा नगर हवेली से सांसद नटुभाई पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष राकेशसिंह चौहान, उपाध्यक्ष अजयभाई देसाई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हसमुखभाई भंडारी, भाजपा नेता दिग्विजय सिंह परमार, भाजपा महामंत्री जीतू मढ़ा, पूर्व सांसद सीताराम गवली, अजीतभाई यादव, विजेंद्र परमार, राजू डोडिया, राजन सोलंकी, जिलापंचायत अध्यक्ष वं उपाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
वही संघ प्रदेश दमण-दीव से सांसद लालुभाई पटेल, पूर्व सांसद डहयाभाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश पटेल, भाजपा अध्यक्ष गोपाल टंडेल, भाजपा नेता विशाल टंडेल, दमण-दीव ओधोगिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


