दमण : संघ प्रदेश दमण नगरपालिका के को-ऑप्ड काउंसलर अस्पी दमणिया और वार्ड नं. सात की काउंसलर परसिस दमणिया ने मंगलवार को दमण स्थित ढ़ाकलीनी वाड़ी में डोमिसाइल लोगों के लिये संजीवनी स्वास्थ्य बीमा योजना का कैम्प लगाया. बीमा कंपनी के एजेंट को बुलाकर अस्पी दमणिया और कौंसिलर परसिस दमणिया ने डोमिसाइल लोगों के नाम संजीवनी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिये पंजीकृत कराये. जिन लोगों के कार्ड की रिन्युअल की जरूरत थी, उनके बीमा कार्ड का नवीनीकरण कराया गया. काफी तादाद में लोगों ने यहां आकर संजीवनी बीमा कवच के लिये अपना नाम दर्ज कराया. इस संदर्भ में अस्पी दमणिया ने कहा कि संजीवनी बीमा के तहत बीमित परिवार के पांच सदस्यों को तीन लाख रूपये तक के ईलाज कराने का लाभ मिलता है. सबके पास हमेशा रकम उपलब्ध नहीं होती, ऐसी परिस्थिति में संजीवनी बीमा कवच इलाज कराने में काफी मददगार होती है. उन्होंने कहा कि बुधवार को खारीवाड़ स्थित ई.नसरवनजी पैट्रोल पम्प पर मौजूद आईस्क्रीम पार्लर में भी लोगों को संजीवनी बीमा का पंजीयन एवं रिन्युअल कराया जाएगा. डोमिसाइल लोग अपने डॉक्युमेंट लेकर आयें, सबका नाम दर्ज कराया जायेगा.
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]