
दादरा एवं नगर हवेली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सिलवासा के टाउन हॉल में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे लगभग 2 हजार से अधिक महिलाएं उपस्थित रही । दिनांक 9 फ़रवरी 2019 को सिलवासा टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी का तिलक लगाया और सुहाग सामग्री भेंट की । इस दौरान महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई जिनमें बिंदी लगाओ प्रतियोगिता और डांस प्रोग्राम खास था।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा समस्त सुहागिनों को सुहागन सामग्री आदि वितरित कर तिलक वंदन किया गया। तत्तपश्चात सभी ने एक दूसरे को मंगल टिका लगाकर अटल सुहाग की कामना की। भाजपा महिला बहनों के द्वारा अपने से बड़ी उम्र की बहनों के चरण वंदन कर सुहागिनो ने अटल सुहाग की कामना की। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी हजारों महिलाओं को साड़ी वितरित की गई।
हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शोभना पटेल, प्रदेश महामंत्री छाया पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष नयना पटेल, मंत्री सुनंदा कचवे, गीता पारिक, सोशल मिडिया प्रभारी रश्मी सरकार, रेशमा पटेल सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।