दमण : शुक्रवार को दमण म्युनिसिपल की कौंसिल मीटिंग में शहरी विकास के प्रोजेक्टों पर चर्चा हुई. धोबी तलाव के सौन्दर्यीकरण व जॉगर्स पार्क विकास, नानी और मोटी दमण के मार्केट्स के नवीनीकरण, उजाड़ पड़े गार्डनों के उद्धार, पार्किग समस्या के निदान और मल्टी पार्किंग बनाने जैसे नये-पुराने प्रोजेक्टों को आज की परिस्थितियों के अनरूप डेवलप करने के लिये आवश्यक मंजूरी दी गयी.
daman nagar palikaइस बारे में डीएमसी प्रेसिडेंट शौकत मिठाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि नानी दमण म्युनिसिपल मार्केट की दुकानों की लीज को रिन्यू किया जा रहा है. इसमें से बारह दुकानों का रिन्यु करने का इश्यु था. कौंसिल ने इन दुकानदारों की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए पॉजिटिव नजरिया बनाया है. इसका भी शॉट आउट हो जायेगा. मोटी दमण बुचडख़ाने (स्लॉटर हाउस) के रिन्यु मसले पर पंद्रह में से तेरह निर्वाचित कौंसिलरों ने इसे ना कहा है. सिर्फ काउंसलर मारियो लॉपिस और जयंति पटेल ही स्लॉटर हाउस को खोले जाने के पक्ष में रहे. मारियो लॉपिस ने कानून का हवाला देते हुए विधि सम्मत तरीके से इस पर कोई फैसला करने की सलाह दी. कौंसिल मीटिंग में नानी दमण राजीव गांधी सेतु निकट बने सर्किल की वज़ह से होने वाले ट्रैफिक समस्या पर भी चर्चा विचारणा हुई. ज्ञात हो कि शुक्रवार को हुई कौंसिल मीटिंग में सभी निर्वाचित पंद्रहों सदस्यों ने प्रशासक की ओर से मनोनीत किये गये को-ऑप कौंसिलर खुशमन ढ़ीमर का जोरदार स्वागत किया.