विद्यार्थियों ने पुलिस स्टेशन का किया भ्रमण  

दमण : संघ प्रदेश दमण के कडैया सरकारी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने शुक्रवार को नानी दमण पुलिस स्टेशन का भ्रमण किया. दरअसल पुलिस अधीक्षक सेजू कुरूविला की ओर से छात्रों को यह टूर कराया गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़ैया सरकारी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शुक्रवार को नानी दमण पुलिस स्टेशन का भ्रमण कराया गया. पुलिस सुपरीटेंडेंट सेजू कुरूविला ने इन बच्चों को यह टूर कराया है. उल्लेखनीय है कि प्रशासन की ओर से दानिक्स और पुलिस ऑफिसरों को एक-एक स्कूल की जिम्मेदारी दी गयी है. एसपी सेजु कुरूविला को कड़ैया प्राथमिक विद्यालय की जिम्मेदारी मिली हुई है. इसी क्रम में एसपी सेजु कुरूविला ने इन बच्चों को नानी दमण पुलिस स्टेशन का विजिट कराया. इस दौरान पीआई पंकेश टंडेल ने इन बच्चों को पुलिस स्टेशन में मेल-फिमेल वॉर्ड, वेपन रूम दिखाया. बच्चों को एफआईआर दर्ज करने जैसी नॉर्मल प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया. पुलिस स्टेशन के ऊपरी तल पर पासपोर्ट सेवाओं संबंधी पुलिस कार्यवाही वाला दफ्तर भी दिखाया गया. वीजिट से बच्चे खुश नजर अ रहे थे. इस बारे में पीआई पंकेश टंडेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस स्टेशन के भ्रमण के दौरान बच्चे रोमांचित थे. इन 80 बच्चों को एसपी सेजु कुरूविला की पहल पर यह विजिट कराया गया है.