दमण इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश कुंदनानी ने बुधवार को प्रशासक प्रफुल पटेल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस अवसर पर रमेश कुंदनानी के साथ डीआईए के अन्य प्रतिनिधि व उद्योगपति मौजूद थे. जानकारी के अनुसार बुधवार को दमण इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश कुंदनानी ने संघ प्रदेश दमण-दीव एवं दानह के प्रशासक प्रफुल पटेल से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस दौरान उनके साथ डीआईए सेक्र्रेटरी शरद पवार, एडवाइजर के.सी. पारेख, पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, पवन अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें. इस मौके पर रमेश कुंदनानी ने प्रशासक से औद्योगिक विकास एवं विस्तरण के मुद्दों पर चर्चा की.
Daman Industries Association Presidentसमाहर्ता से भी मिलें रमेश कुंदनानी
दमण इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश कुंदनानी ने बुधवार को दमण जिला समाहर्ता संदीप कुमार से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने समाहर्ता से भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस मौके पर रमेश कुंदनानी के साथ डीआईए सेक्रेटरी शरद पुरोहित, एडवाइजर के.सी.पारेख, पवन अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें.