दमण : संघ प्रदेश दमण-दीव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने दमण के मुस्लिम बिरादरों को रविवार को इफ्तार पार्टी दी. राजीव गांधी सेतु के पास शाम 7:20 बजे आयोजित इस दावते इफ्तार में रोजेदारों ने नमाज पढ़ी और प्रदेश की खुशहाली, तरक्की और भाईचारे की दुआ की. मुस्लिम बिरादरों ने एक साथ रोजा खोला और दावते इफ्तार के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल का शुक्रिया किया.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल इनदिनों दीव में म्युनिसिपल चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. उन्होंने अपने संदेश में दमण-दीव के सभी मुस्लिम बिरादरों को ईद की मुबारकबाद दी है. केतन पटेल ने कहा कि खुदा आप सभी के रोजे कुबूल करे और ईद आप सभी के जीवन को खुशियों से भर दे. इस इफ्तार पार्टी में खुर्शीद मांजरा, इम्तियाज कारा, बदरूद्दीन बेग, बहाउद्दीन बेग, अली राजा प्लास्टरवाला, समीर पाकीजा, नुरूद्दीन, सनी दमणिया, दिव्येश कामली, तरंग पटेल और बड़ी तादाद में मुस्लिम अग्रणियों, रोजेदारों की मौजूदगी रही.
Iftar Party daman news