केतन एनजीओ की उपाध्यक्ष अमी केतन पटेल ने दमणवाड़ा में बहनों से की मुलाकात 

दमण : केतन एनजीओ एवं डॉ. रमणीकलाल मेडिकल एंड रिलीफ ट्रस्ट की उपाध्यक्षा अमी केतन पटेल ने गुरूवार को दमणवाड़ा पंचायत घर में सिलाई सीख रही बहनों से मुलाकात की. उन्होंने बहनों से उनकी सिलाई सिखने के बारे में जाना. बहनें क्या सीख रही है, अब तक क्या-क्या सीखा, क्या सिखना बाकी है. बहनों ने अमी केतन पटेल से खुलकर बात की और अपने सिलाई सिखने संबंधी बातें बतायी. अमी केतन पटेल इन बहनों की सिलाई सीखने की ललक देखकर खुश हुई. केतन एनजीओ एवं डॉ. रमणीकलाल मेडिकल एंड रिलीफ ट्रस्ट की उपाध्यक्ष अमी केतन पटेल ने सिलाई सीख रही इन बहनों को प्रोत्साहित करने के लिए सिलाई किट प्रदान किया. इस सिलाई किट में कटर, बॉबिन केस जैसी सिलाई के काम आने वाली जरूरी वस्तुयें शामिल है. सिलाई कीट पाकर बहनें खुश नजर आ रही थी.