दमण, सं. संघ प्रदेश दमण-दीव सांसद लालू पटेल के मकान पर भी गुरुवार को प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान अवैध निर्माण किये गये हिस्सों को तोड़ा गया. दरअसल दमण प्रशासन द्वारा अवैध दवाब को तोडऩे के अभियान में दमण-दीव सांसद का मकान भी तोड़ा गया. प्रशासन द्वारा पूरे दमण में जितने भी अवैध निर्माण है उसे दूर करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया है. जिसके अंतर्गत दमण के कचीगाम में रहने वाले सांसद लालू पटेल के घर का कई भाग अवैध होने की वजह से प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की संकोच के बिना बुलड़ोजर से मकान के अवैध भाग को तोड़ दिया गया. इस कार्यवाही के दौरान काफी संख्या में पुलिस काफिला मौजूद था. डीमोलीशन करने पर लोगों में भी कई तर्क-वितर्क देखा गया.
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]