नट्टू पटेल की टिकिट ख़तरे में, अंकिता की उम्मीदवारी तेज़, अमित शाह को भेजे हजारों पोस्टकार्ड।

Ankita Patel Silvassa News
Ankita Patel Silvassa News

दादरा नगर हवेली की राजनीति रोज एक नया मोड ले रही है और दादरा नगर हवेली के वर्तमान भाजपा सांसद एवं 2019 लोकसभा दावेदार नटूभाई पटेल की मुश्किलें बढ़ रही है। अभी कुछ समय पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दानह दौरे पर आए थे तब इशारो इशारो में उन्होने दोनों संध प्रदेशों के वर्तमान सांसदों को ही फिर से चुनने की घोषणा की थी। दोनों प्रदेशों के वर्तमान सांसदो ने भी अपना टिकट पक्का समझ लिया। लेकिन भाजपा की युवा महिला नेत्री अंकिता पटेल ने आज नटु पटेल को एक जबरदस्त झटका दे दिया है। आज युवाओं के बडे समूह ने दादरा नगर हवेली प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक साथ पहुंचकर संगठनमंत्री विवेक दाढकर को ज्ञापन सौंपकर अंकिता पटेल के लिए दावेदारी पेश की। दादरा नगर हवेली में अंकिता पटेल की लोकप्रियता नट्टू पटेल के लिए किसी ख़तरे की घंटी से कम नहीं। अंकिता पटेल ने पिछले चार वर्षों में दादरा नगर हवेली की जनता जबर्दस्त संपर्क बनाया है।

अंकिता पटेल पिछले लम्बे समय से दादरा नगर हवेली के गांव-गांव, शहर की गली-गली जाकर जनता की समस्याओं से रूबरू होती रही है। अंकिता पटेल की मजबूत पकड के चलते जनता भी अंकिता को लोक सभा उम्मीदवार के रूप में देखने लगे है। बताया जाता है की दानह के युवाओं ने अपने स्तर पर अंकिता पटेल को भाजपा का टिकट दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हजारों की तादाद में पोस्टकार्ड लिखने का बडा अभियान छेडा हुआ है।