संध प्रदेश दमन के खारिवाड क्षेत्र में स्थित वेलकम ऑल हरम टावर के पास, दो बाइक सवारों द्वारा फाइरिंग की जाने की खबर ने एक बार पुनः दमन-दीव प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल इस लिए भी खड़े हो रहे है क्यो की यह पहला मामला नहीं है जब दमन में इस तरह दिन दहाड़े कोई फाइरिंग करके फरार हो गया हो, इससे पहेल भी ऐसी कई वारदाते सामने आती रही है। बार बार इस तरह की वारदाते, कही ना कही प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली के साथ साथ, कानून व्यस्व्था पर सवाल कड़े कर रही है।
वैसे यह पहला मामला नहीं है जब दमन में किसी ने दिन दहाड़े फाइरिंग की हो और फाइरिंग करने के बाद फाइरिंग करने वाला फरार होने में कामियाब हो गया हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामले देखे गए है। अभी थोड़े समय पहले ही भीमपुर क्षेत्र में फाइरिंग हुई थी, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया की फाइरिंग किसने की थी, दमन पुलिस, भीमपुर में हुई फाइरिंग की गुत्थी सुलझाए, इससे पहले ही दमन में फाइरिंग की यह एक नई वारदात सामने आ गई। अब इस वारदात पर भी प्रशासन वैसी ही कार्यवाही करेगी जैसी भीमपुर वाली वारदात में की थी? यह सवाल भी बड़ा लाज़मी है!
Nani Daman Firing News
Nani Daman Firing News
Nani Daman Firing News
Nani Daman Firing News
Nani Daman Firing News
बड़े चौकाने वाली बात है की इतने छोटे से प्रदेश में इतना अधिक पुलिस बल होने के बाद भी, कैसे अपराधी ऐसी वारदातों को अंजाम देने की हिमाकत कर सकते है? क्या कारण है जिसके चलते दमन में बार बार अलग अलग क्षेत्रो में फाइरिंग हो रही है? और क्या कारण है जिसके चलते प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में अब तक कामियाब नहीं हो पाई है?
- शायद इसी लिए दमन के कई नेता अपने साथ सुरक्षा लेकर चलते है!
- शायद इसी फाइरिंग के डर से दमन का कोई भी उधोगपति दमन में भाईगीरी करने वालो की शिकायत नहीं करता!
- शायद इसी फाइरिंग के डर से दमन के नेताओं के घरो में दर्जनों सीसी-टीवी लगे रहते है!
संध प्रदेश दमन प्रशासन को चाहिए की ऐसी वारदातों पर जल्द से जल्द लगाम लगाए, इसके अलावे दमन में कितने व्यक्तियों को हथियार के लाइसेन्स जारी किए गए है इसकी भी जांच करें, साथ ही साथ दमन के उन तमाम बदमाशो से पूछताछ करें जो कई वर्षों से भाईगीरी और दादागिरी का धंधा अपने कई वांटेड साथियों के साथ सफ़ेद चोला पहनकर चला रहे है।