
सिलवासा : रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्म जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर सिलवासा स्थित कांगे्रस कार्यालय में कांगे्रसियों द्वारा उन्हें याद किया गया तथा उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित की गयी. जानकारी के अनुसार देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को दानह कांगे्रस द्वारा उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित की गयी. प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में कांगे्रस पार्टी के पदाधिकारियों, चुने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सर्वप्रथम राजीव गांधी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. इस मौके पर कांगे्रस पार्टी के पदाधिकारियों ने राजीव गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में किये गये कार्यों को सराहा. जिसमें खास करके आधुनिक टेक्नोलॉजी द्वारा देश को आगे बढ़ाने में राजीव गांधी ने जो कदम उठाया एवं सफलता मिला, उसका फायदा आज इस देश को मिल रहा है एवं इस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है. राजीव गांधी को देशहित में किये कार्यों के कारण ही देश का सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न मिला था. ऐसी कई उपलब्धियों का स्मरण दानह कांगे्रस के पदाधिकारियों, चुने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया.