सिलवासा : संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में बुधवार को वैट रिफंड के लिए दूसरे ओपन हाउस का आयोजन हुआ. जिसमें उद्योगपतियों को १८.२५ करोड़ रुपए रिफंड दिये गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार संघ प्रदेश दमण-दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल पटेल के निर्देशन में बुधवार शाम करीब साढ़े ५ बजे वैट रिफंड के दूसरे ओपन हाउस का आयोजन हुआ. जिसमें करीब ३७ वैट रिफंड के केसों को बहाली/मंजूरी दी गयी थी. इस मौके पर वैट विभाग की उपायुक्त सौम्या द्वारा वैट रिफंड ऑडर्स एवं वाउचर औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों को वितरित की गयी. जिसमें १८.२५ करोड़ रुपए का वैट रिफंड दिया गया. उल्लेखनीय है कि संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में औद्योगिक गतिविधियों को सरल बनाने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल द्वारा कई कदम उठाये गये है. इसी क्रम में प्रशासक ने उद्योगपतियों को उनकी रिफंड की राशि देने के लिए ओपन हाउस आयोजित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था. जिसके बाद प्रशासक के आदेशानुसार पहली बार आयोजित हुए ओपन हाउस में दादरा नगर हवेली वैट विभाग ने करीब ३० करोड से अधिक की धनराशि का रिफंड उद्योगपतियों को दिया था. जबकि बुधवार को आयोजित दूसरे ओपन हाउस में वैट विभाग की उपायुक्त सौम्या ने ३७ कंपनियों को १८.२५ करोड़ रुपए का रिफंड दिया. जिससे उद्योगपतियों में भी प्रसन्नता है. बता दें कि प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में पूर्व में प्रदूषण नियंत्रण समिति और वैट विभाग द्वारा ओपन हाउस का आयोजन कर उद्योगपतियों की समस्या का समाधान किया गया था और यह प्रक्रिया अनवरत जारी है.
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]