दमण : संघ प्रदेश दमण की अग्रणी फार्मा इण्डस्ट्रीज अलकेम लेबोरेटरी ने स्वच्छता पखवाड़ा के सातवें दिन बुधवार को लोगों का रूख किया. अलकेम लेबोरेटरी के दाभेल प्लांट से प्रेसिडेंट सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता रैली निकली. अलकेम के कर्मचारी स्वच्छता संबंधी नारे लगाते, चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक करते सोमनाथ चार रास्ता, दाभेल तलाव एरिया होते हुए प्रचार वाहन के साथ शहर में पहुंचे. शहर में भी मशाल चौक, एसटी बस स्टैण्ड, तिराहे पर नुक्कड़ नाटक दिखाकर लोगों को स्वच्छता रखने पर जागरूक किया. इस बारे में अलकेम लेबोरेटरी के प्रेसिडेंट सत्येन्द्र कुमार का कहना था स्वच्छता पखवाड़े पर 16 से 31 अगस्त तक रोजाना विभिन्न एक्ट्ििवटिस के जरिये हम लोगों को साफ-सफाई रखने पर जागरूक करते आ रहे हैं. लोग अपने घरों में एवं आस-पास साफ-सफाई रखें और दूसरों को ऐसा करने के लिये जागरूक करें तो इसके बेहतरीन नतीजे मिल सकते हैं. अकेले इण्डस्ट्रीज, म्युनिसपालिटी, प्रशासन ही नहीं, स्कूलों, कॉलेजों, संस्थाओं, नागरिकों सबको अपने-अपने स्तर से स्वच्छता पर जागरूकता फैलानी होगी. हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाना है. प्रशासन भी इस दिशा में प्रयासरत हैं हम सबको भी इसमें अपना योगदान देना है.
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]