राहुल तिवारी, पश्चिम बंगाल (आसनसोल): शाकम्बरी समूह की देन्दुआ स्तिथ एलोक्वेंट स्टील प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वरा अपने सीएसआर कोष से सालानपुर क्षेत्र के गरीबो की सहायता के लिए 100 तिरपाल, एंव बच्चो के खेलने लिये 80 फुटबॉल के साथ जर्सी सेट सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कोंग्रेश के महासचिव को गरीबो एंव बच्चो को बितरण हेतु सौंपा ।
समूह के वरिष्ट प्रबन्धक रंजय खशनोबिश ने कहा कि सालानपुर ब्लॉक के क्षेत्र के बिकाश के लिए हम हर समय अपने सीएसआर कोष से कार्य करते रहते है । बारिश के मौषम के ध्यान में रखते हुए गरीबो की सहायता के लिए 100 तिरपाल और बच्चों के लिए 80 फुटबॉल और जर्सी हमारे क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस महासचिव एंव सामाजिक कार्यकर्ता भोला सिंह को गरीबो एंव बच्चो में बितरण हेतु सौंपा गया है । मौके पर संजय कुमार चौधरी(निर्देशक), मृत्युंजय चटोपाध्याय(एचआर हेड जीएम), पार्थो चक्रवर्ती(एचआर हेड), राहुल चटर्जी(एडमिन एलोक्वेंट स्टील प्लांट) उपस्तिथ रहे ।