वापी : शुक्रवार को वलसाड जिला के बरूमाल में कला महाकुंभ अंतर्गत जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

जानकारी के अनुसार खेलकूद-युवा एवं सांस्कृतिक प्रवृत्तियों के विभाग के उपक्रम में वलसाड जिला में दक्षिण जोन स्तरीय कला महाकुंभ की स्पधायें बरूमाल में आयोजित की गयी. जिसमें समूह गीत, स्कूल बैन्ड, वायोलीन, ओरगन, एकपात्रिय अभिनय वगैरह स्पर्धाओं में वलसाड, नवसारी, तापी, सूरत, भरूच, नर्मदा, छोटा उदेपुर एवं डांग जिला के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इन स्पर्धाओं में विजेता कलाकारों अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.