दमण. दमण दीव कांग्रेस प्रमुख केतन पटेल ने कलक्टर संदीप कुमार सिंह को पत्र लिखकर इन दिनों चालियों को लेकर चल रही चर्चा के मामले में प्रशासनिक रुख स्पष्ट करने की मांग की है। केतन पटेल ने अपने पत्र में लिखा है कि दिनों समूचे दमण में यह चर्चा जोरों पर है कि प्रशासन आने वाले दिनों में दमन के तमाम पंचायतों के अंतर्गत उन चालो को तोड़ना चाहती है जो लोगों के सपनों के आशियानों के रूप में बरसों से स्थित है। उन्होंने कहा है कि यह सभी चालें नियमित हाउस टैक्स बरसों से भर रहीं हैं और सभी का हाउस नंबर प्रशासन के जरिए उपलब्ध कराया गया है ऐसे में अगर चालियों पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया जाता है तो उसका भारी भरकम नुकसान प्रशासन की तिजोरी पर भी पडेगा तथा स्थानीय लोगों की रोजी रोटी पर भी बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा। केतन पटेल ने कहा है कि इससे प्रशासन को मिलने वाले टैक्स पर भी असर पड़ेगा और स्थानीय लोगों की आजीविका भी प्रभावित होगी। केतन पटेल ने जल्द से जल्द इस मामले में सही स्थिति सामने रखने की मांग की है।
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]