जीवन रक्षक 108 सेवा का सफलतम 10 वर्ष पूर्ण

वापी : जीवन रक्षक 108 एम्बुलेंस सेवा ने दस वर्ष पूर्ण किये है. इस सेवा के जरिये वलसाड जिला में करीब 2.26 लाख से अधिक लोगों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान की गयी है. इसके साथ ही स्वास्थ्य संजीवनी, खिलखिलाट और 181 अभयम सेवाएं भी बहुत उपयोगी है. इस संबंध में वलसाड माहिती ब्यूरो द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 29 अगस्त 2007 को 108 स्वास्थ्य सेवा शुरू किया गया था और 29 अगस्त 2017 को 10 साल पूरे हुए है. आज गुजरात राज्य में 650 एम्बुलेंस सेवा चालू है. 78 लाख से अधिक लोगों को आपातकाल में, एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों और 5000 से अधिक अग्निशमन सेवाएं प्रदान की गई हैं. 24.77 करोड़ से अधिक किलोमीटर का संचालन किया जाता है. प्रति घंटा 11 जीवन बचाया जाता है. 75 हजार से अधिक प्रसूति 108 में कराये गये है. वलसाड जिले में 2,26,810 आपातकालीन सेवाएं प्रदान की गई हैं.

वलसाड जिला में 2.26 लाख से अधिक लोगों को प्रदान की गयी आपातकालीन सेवाएं 

स्वास्थ्य संजीवनी सेवा 25 जिलों में 68 तालुकों के 1556 गांवों की 26,73,330 आबादी को कवर करती है. 161300 शिविर में 38,39,633 लोगों को लाभ हुआ है. खिलखिलाट सेवा में गर्भवती माता को घर से अस्पताल तक मुफ्त सेवा प्रदान की है. जिसमें वलसाड जिला में 33,451 लाभार्थियों को लाभ हुआ है. इसी तरह 181 अभ्यम् महिला हेल्पलाइन सेवा 2,76,780 से अधिक महिलाओं को विकट परिस्थिति में सलाह, बचाव एवं मार्गदर्शन सेवा प्रदान की है. जिसमें 58,487 बचावकर्मियों के साथ काउंसिलिंग एवं 35,527 मामलों में मौके पर ही समाधान कर केस का निराकरण किया गया है.