समस्याओं से हुए अवगत
दमण, सं. दमण उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने दाभेल पंचायत का दौरा किया. इस दौरान डीआईए के पदाधिकारियों ने दाभेल पंचायत की जरूरतों एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की. इस दौरान पूर्व सांसद डाह्याभाई पटेल एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. इस दौरे में डीआईए द्वारा पंचायत की सड़कें, पेयजल, कचरा, स्ट्रीट लाईट, पर्यावरण, स्वास्थ्य संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इन सभी मसलों के निवारण पर डीआईए ने सहयोग का भरोसा जताया है. इस मौके पर डीआईए अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष ईश्वर पटेल, सहायक सचिव छोटुभाई पटेल, उद्योगपति गौर सहित अन्य मौजूद थे.