संघ प्रदेश दमण में रविवार को लायंस परिवार दमण द्वारा फ्री डेंटल चेकअप कैम्प एवं घुटना एवं जोड़ों के दर्द के लिए कन्सल्टेशन कैम्प का आयोजन किया गया. इसमें दमण के लोगों को नि:शुल्क सेवा प्रदान करने के लिए वैदिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, दमण एवं सेल्बी हॉस्पिटल, वापी के डॉक्टरों की टीम मौजूद थी. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पद्मश्री डॉ. वैश्य उपस्थित थे, इनके अलावा दमण नपा काउंसलर लक्ष्मीबेन एवं लताबेन भी मौजूद रही. कैम्प में घुटना के दर्द के लिए सेल्बी हॉस्पिटल वापी के विशेषज्ञ डॉ. रिषी देसाई एवं उनकी टीम तथा डेंटल चेकअप के लिए वैदिक कॉलेज के डॉ. दक्षेश एवं उनकी टीम ने आकर सभी मरीजों की जांच कर उन्हें उचित ईलाज कर सलाह दिया. लायंस परिवार दमण द्वारा आयोजित इस कैम्प के दौरान घुटना एवं जोड़ों के दर्द से परेशान १५० लोगों की जांच की गयी जबकि दांत के ६५ लोगों का जांच किया गया. इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन माछी महाजन हॉल दमण में किया गया था. इस अवसर पर लायंस परिवार दमण के प्रेसिडेंट प्रवीणभाई प्रभाकर, खुशमन ढ़ींमर, कांतिभाई, अशोकभाई, लायोनेस प्रेसिडेंट बिजल नायर, ईलाबेन सहित अन्य लोग उपस्थित रहें.
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]