RTI एक्टिविस्ट : बैलगाड़ी पर सवार होकर, बैंड-बाजे के साथ 9000 पेज का दस्तावेज लेने पहुंचा

सूचना का अधिकार के तहत भारतीय नागरिक किसी भी विषय पर सूचना, यानि इन्फोरमेशन प्राप्त कर सकते हैं. MP से सूचना का अधिकार पाने का एक अनोखा मामला सामने आया है. एक शख्स ( RTI एक्टिविस्ट ) को विभाग से 9000 पन्नों की जानकारी मिली. ये शख़्स अपनी मेहनत से इतना खुश हो गया कि 9000 पन्नों का दस्तावेज़ लेने के लिए बैंड-बाजा बुलवाया और बैलगाड़ी पर सवार होकर विभाग पहुंचा.

1667560735

सूचना के अधिकार के ज़रिए सरकारी दफ़्तरों से इन्फोर्मेशन निकलवाना आसान नहीं है. भ्रष्टाचार से जुड़ी इन्फोर्मेशन हो तो डिपार्टमेंट बड़ी मुश्किल से जानकारी देते हैं. कई महीने लग जाते हैं और आवेदक को आधी-अधूरी जानकारी ही मिलती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरटीआई एक्टिविस्ट माखन धाकड़ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

ekku 1667560785

माखन धाकड़ ( RTI एक्टिविस्ट ) को न सिर्फ़ इधर-उधर भागना पड़ा, बल्कि उन्हें 25000 रुपये भी भरने पड़े. इतनी मेहनत-मशक्कत के बाद जब उन्हें जानकारी मिली तब उनकी खुशी का ठिकाना न रहा. इस खुशी को अलग अंदाज़ में सेलिब्रेट किया. बैंड बाजे के साथ, बैलगाड़ी पर सवार होकर माखन धाकड़ बैराड़ के नगर परिषद के दफ़्तर पहुंचे.

9000 पन्ने के दस्तावेज़ गिनने के लिए माखन अपने साथ चार लोगों के ले गए थे. जांच के बाद उन्होंने दस्तावेज़ को बैलगाड़ी में रखा और अपने घर गए. माखन ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कुछ ऐसी योजनाएं हैं जो ज़मीनी स्तर पर गायब हैं और सिर्फ़ कागज़ों में दर्ज है. वे इसी लिए सरकारी महकमे से लड़ाई कर रहे हैं और आखिर तक लड़ेंगे.