गायकवाड को मिला दमण रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर का प्रभार 

दमण : सं. संघ प्रदेश दमण के रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर का प्रभार के.एस.गायकवाड को सौंपा गया है जबकि नितीन माकोडे को दमण आर.एफ.ओ. से रिलीव कर दिया गया है. अब वे डीसीएफ के साथ अटैच कर दिये गये है. बता दें कि संघ प्रदेश दमण-दीव, दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासक विक्रम देव दत्त ने पिछले ६ जून-२०१६ को आदेश जारी किया था, जिसमें दमण रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर का प्रभार के.एस.गायकवाड को सौंपा गया था. इसी आदेश पर अमल करते हुए दमण-दीव डिप्टी कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट ने ८ जुलाई को नितीन माकोडे को रिलीव ऑर्डर जारी किया और इसी आदेश के आधार पर के.एस.गायकवाड ने दमण रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर का प्रभार संभाल लिया है.