दमण, सं. संघ प्रदेश दमण एवं दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. प्रशासक बनने के बाद प्रधानमंत्री से यह उनकी पहली आधिकारिक मुलाकात है. लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस मुलाकात में दमण एवं दीव के विकास के बारे में गहन चर्चा हुई. प्रधानमंत्री से मुलाकात के उपरांत प्रशासक महोदय ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह से भी मुलाकात की. प्रशासक ने गृहराज्य मंत्री किरण रिजजू और कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से भी मुलाकात की. प्रशासक प्रफुल पटेल, गृह सचिव राजीव महर्षि से भी मिले और संघ प्रदेशों के संयुक्त सचिव हितेश कुमार मकवाणा से भी उन्होंने मुलाकात की.
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]