दमण, सं. संघ प्रदेश दमण खेल विभाग द्वारा गुरुवार को दमण डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट-२०१६ का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट में अंडर-१४ एवं १७ के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है. नानी दमण स्थित गर्वमेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में गुरुवार को अंडर-१४ ब्वॉयज टीम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इसमें ११ स्कूलों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया. इस टूर्नामेंट का शुभारंभ जीएचएसएस भीमपोर के प्रिंसिपल एवं दमण जि.पं. के सहायक शिक्षा निदेशक चिमनभाई बी. पटेल द्वारा किया गया. इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे. इस दौरान पहला मैच जीएचएसएस मोटी दमण बनाम एएमएमजीएमएस के बीच खेला गया, जिसमें मोटी दमण की टीम विजेता बनी. जबकि दूसरा मैच श्रीनाथजी स्कूल बनाम होली ट्रीनिटी स्कूल के बीच खेला गया जिसमें होली ट्रीनिटी स्कूल की टीम विजेता बनी. तीसरा मैच इंस्टीट्यूट ऑफ ऑवर लेडी ऑफ फातिमा बनाम जीएचएसएस भीमपोर के बीच खेला गया और इसमें फातिमा स्कूल की टीम विजयी बनी. इसके बाद चौथा मैच एस.एम.एम. ई.एम.एस. बनाम कोस्टगार्ड पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें श्री माछी महाजन इंग्लिश मीडियम स्कूल की टीम विजयी बनी. इस टूर्नामेंट में खेल सचिव उमेश कुमार त्यागी, हेड ऑफ स्पोर्ट्स कृष्ण कुमार, खेल अधिकारी नियाज फादरा एवं एपीईओ कांतिभाई पटेल का सहयोग रहा.
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]