वापी : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धरमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विजय राजमहल रोड, प्राथमिक विद्यालय धरमपुर, जिला वलसाड में तेली समाजसेवियों द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया. इसके साथ ही इस मौके पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए सभी वर्ग के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किये गये. इस दौरान 24 बच्चों को पुरस्कार दिये गये. जिसमें अर्जुन गुप्ता, रतन गुप्ता, इन्द्रभान गुप्ता, राकेश गुप्ता, नर्सिंग गुप्ता, सीताराम गुप्ता, रामसमुज गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, विष्णु गुप्ता, पिन्टू गुप्ता, सदन गुप्ता, विनोद गुप्ता, श्रीमन नारायण शाह, सुनील गुप्ता, रवि गुप्ता, उमेश कुमार, संजय साह एवं अनुप गुप्ता ने सहयोग किये.
संपर्क करें
अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: [email protected]