आई.जी.पी. ने वापी पुलिस इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

वापी : वापी टाउन थाना के पुलिस इंस्पेक्टर ए.एन.गाबानी को सूरत रेंज आई.जी.पी. शमशेर सिंह ने सस्पेंड कर दिया है. दरअसल दमण के बुटलेगरों के केस में ढ़ील देने के मामले में आईजी ने वापी टाउन पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर को उनके पद से हटाया है. वैसे देखा जाए तो पुलिस इंस्पेक्टर ए.एन. गाबानी पिछले कई समय से विवादों के घेरे में थे. दमण से गुजरात में आने वाले अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए रेंज आई.जी. अनेक प्रयास कर रहे है. इसके साथ ही दमण से गुजरात शराब लेने वाले कई बुटलेगरों की गिरफ्तारी भी की गई थी. जिसमें वॉन्टेड बुटलेगर की गिरफ्तारी के बाद केस में ढ़ील बरतने का मामला उजागर होने पर आई.जी. ने पी.आई. को सस्पेंड किया है. इस कार्यवाही के बाद पुलिस महकमे में सन्नाटा पसरा है.