दुर्घटना में सात घायलों को 2-2 लाख का आर्थिक सहायता
सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के किलवणी गांव के पटेलपाडा में पिछले 10 दिसम्बर-2017 को उमरकुंई की पी.पी.एल. कंपनी के बोलेरो गाडी एवं रिक्शा के बीच दुर्घटना हुआ था. इस घटना में रिक्शा में सवार 5 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गयी थी. जबकि 7 लोग घायल हुए थे. इन तमाम मृतकों के परिवारजनों एवं कंपनी के संचालकों के साथ मोहन डेलकर ने अपने कार्यालय में गत 2 फरवरी-2018 को बैठक की. जिसमें मृतकों के परिवारों के सभी सदस्यों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें मुआवजा दिलाना तय हुआ था. इस तरह से हादसे में मृत गरीब आदिवासियों के पांच परिवारों को पूर्व सांसद मोहन डेलकर के अथक प्रयत्नों से 15-15 लाख रुपए का मुआवजा दिलाया गया. जबकि घायल 7 व्यक्तियों को भी 2-2 लाख तक का आर्थिक सहायता दी गयी.

पीपीएल कंपनी द्वारा मृतकों के परिवार के अलग-अलग दिये गये मुआवजे इस प्रकार है. (1) मृतक रमीलाबेन जसवंतभाई आंधेर के पुत्र अजय, उम्र-15 वर्ष को 5 लाख का एफ.डी.आर., पुत्री शिवानी-उम्र 12 को 5 लाख का एफडीआर, पुत्र विरल उम्र-10 को 5 लाख का एफडीआर (2) मृतक कलावतीबेन महेशभाई आंधेर के पुत्र उमेश उम्र-16 को 5 लाख का एफडीआर, पुत्री अमीना उम्र 12 को 5 लाख का एफडीआर, पुत्र उर्षद उम्र-10 को 5 लाख का एफडीआर (3) मृतक रेखाबेन प्रभुभाई धाबसा पिता प्रभुभाई लाछुभाई उम्र 47 को 7 लाख 50 हजार का चेक तथा माता जीवलुबेन उम्र 45 को 7 लाख 50 हजार का चेक (4) मृतक रमणभाई बाबुभाई कनुजा की पत्नी साकरूबेन उम्र 37 को 7 लाख का चेक, पुत्री आनंदीबेन उम्र 20 को 4 लाख का चेक, पुत्र हरेश उम्र 17 को 4 लाख का चेक और (5) मृतक धीरूभाई छगनभाई पाहु की पत्नी संगीताबेन पाहु उम्र 38 को 5 लाख का चेक, पुत्र हरिपाल उम्र 17 को 3.33 लाख का एफडीआर, पुत्री रेणुका उम्र 17 को 3.33 लाख का एफडीआर तथा छोटे पुत्र अंकित उम्र 12 को 3.34 लाख का एफडीआर भुगतान किया गया है. इसी प्रकार से 7 घायलों को भी 2-2 लाख रुपए का आर्थिक सहायता दिलाया गया है. जिसमें दिपीकाबेन गावित उम्र-20 को 2 लाख का चेक, सवलीबेन धनीर्या उम्र-38 को 2 लाख का चेक, विरलभाई आंधेर उम्र 10 वर्ष को एक लाख का चेक एवं एक लाख का एफडीआर, शिवानीबेन आंधेर उम्र-12 को एक लाख का चेक और एक लाख का एफडीआर, अमीनाबेन आंधेर उम्र-12 को रुपए एक लाख का चेक और एक लाख का एफडीआर, उर्षदभाई आंधेर उम्र-10 को एक लाख का चेक और एक लाख रुपए का एफडीआर तथा रणजीत आंधेर उम्र-42 को सामान्य चोट लगने पर एक लाख का चेक दिया गया है.
इन तमाम आदिवासियों के परिवारजनों एवं घायलों ने मोहनभाई डेलकर का दिल से आभार व्यक्त किया है. जबकि मोहनभाई डेलकर ने पी.पी.एल. कंपनी के संचालकों ने इस पूरे घटना में जिस तरह से सहयोग दिया एवं मानवता का उत्तम उदाहरण पेश किया उसके लिए पीपीएल कंपनी के संचालकों का आभार माना है एवं अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि गरीब एवं आदिवासियों को न्याय दिलाने में कोई समझौता नहीं हो सकता.