प्रशासक प्रफुल पटेल ने गृह राज्यमंत्री हंसराज आहीर से मिलकर कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

दमन : केन्द्रशासित प्रदेश दमण-दीव एवं दादरा नगर हवेली प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज नई दिल्ली में गृह राज्यमंत्री हंसराज आहीर से मुलाकात की। इस मुलाकात दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने संघ प्रशासन दमण-दीव तथा दादरा नगर हवेली के कई जनहितैषी मुद्दों एवं विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा में सिलवासा में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज तथा दोनों संघ प्रदेशों में महिला पुलिस स्टेशनों की स्थापना, जीएसटी/वैट विभाग तथा महिला पुलिस स्टेशन के पदों का अनुमोदन मुख्य रहा। इसके अतिरिक्त सोसायटी पंजीकरण (गोवा, दमण-दीव संशोधन) अधिनियम, 1979 एवं 1988 का संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में विस्तार, गुजरात राज्य के मेघवाल, नगर, रायमल एवं मधुबन गांव का संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली मेें विलय, स्वतंत्रता सैनानियों की पेंशन 4000 से बढाकर 6000 करना समेत कई महत्वपूर्ण से शामिल रहे।