संध प्रदेश दमण-दीव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार लालू पटेल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। 2009 और 2014 के बाद 2019 का लोकसभा चुनाव, लालुभाई का तीसरा लोकसभा चुनाव है। 2009 और 2014 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद लालुभाई को भाजपा ने तीसरी बार टिकट दिया गया है।
दिनांक 28 मार्च को सुबह 10 बजे से पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरु हो गया था। इसके बाद बडी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ लालू पटेल ने दमण समाहर्तालय के लिए प्रस्थान किया। लालुभाई पटेल के साथ, प्रदेश भाजपा प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी, दमण-दीव भाजपा अध्यक्ष गोपाल टंडेल, उपाध्यक्ष मनोज नायक, प्रदेश प्रवक्ता विशाल टंडेल, मजीद लाधाणी, वासू पटेल, दिपेश टंडेल, बी. एम. माछी, तरुणा पटेल, नवीन पटेल सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। भाजपा कार्यालय से समाहर्तालय के सफ़र में दमण की जनता ने अलग अलग स्थानो पर लालू भाई का फूल हार से स्वागत भी किया और आतिशबाज़ी भी की गई। लालू पटेल अपने समर्थकों के साथ समाहर्तालय पहुंचे। जहां पर लालू पटेल ने अपना नामांकन भरकर जिला समाहर्ता एवं निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप कुमार सिंह को सौंपा।
नामांकन जमा करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत करते हुए लालू पटेल ने कहा कि तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड रहा हूं, और मुझे पूरा विश्वास है कि जनता मुझे तीसरी बार संसद भेजेगी। आज मेरे नामांकन के दौरान हमारे साथ प्रदेश बडी संख्या में कार्यकर्ता तथा दमण की जनता मौजूद है और इनकी मौजूदगी मेरे जीत के विश्वास को मजबूत करती है। इसी जनता के स्नेह और विश्वास के कारण मेने दो बार लोक सभा चुनाव में जीत हासिल की। लालू पटेल ने कहा कि 2014 में किये वोदों के अनुसार संध प्रदेश में विकास किया है। मुझे तीसरी बार मौका देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का आभार मानता हूं। लालू पटेल ने कहा कि केन्द्र में फिर से नरेन्द्र मोदी की सरकार बनेगी। हम इस बार 300 से ज्यादा सीटें पूरे देश में जीतेंगे।