दमण। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के विलय कि घोषणा के बाद, आज दिनांक 18 जनवरी 2020 को दादरा नगर हवेली, दमण तथा दीव (BJP) भाजपा नेताओं कि उपस्थिती में केंद्रीय भाजपा प्रतिनिधियों तथा भाजपा प्रवक्ता संबित पत्रा द्वारा दीपेश टंडेल को संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश का भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। ( Deepesh Tandel ) दीपेश टंडेल दादरा नगर हवेली और दमण-दीव संघ प्रदेश के पहले प्रदेश अध्यक्ष बने है।
प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दीपेश टंडेल कि नियुक्ति से यह भी तय हो गया है कि प्रशासनिक मुख्यालय कि तरह अब भाजपा मुख्यालय भी दमण में होगा। दीपेश टंडेल कि इस नियुक्ति से पहले दमण-दीव और दादरा नगर हवेली में नटु पटेल, फतेसिंह चौहान, विशाल टंडेल, हसमुख भण्डारी, वासू पटेल जैसे कई भाजपा नेताओं के नाम कि चर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हो रही थी और उक्त चर्चाओं में सबसे आगे नटु पटेल का नाम था, लेकिन संबित पात्रा कि घोषणा ने सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया। दीपेश टंडेल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर संबित पात्रा ने कहा कि यह फ़ैसला सर्वसम्मति से लिया गया है।
Participated in organisational meeting of BJP DadraNagar Haveli & Daman Diu at Silvassa along with Sh @v_shrivsatish Ji pic.twitter.com/YizWs1y7LV
— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 17, 2020

