दमण। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर के इस्तीफ़े की घोषणा वाले विडियों के बाद अब दमण-दीव कांग्रेस केतन पटेल एक एक विडियों सामने आया है। केतन पटेल का कहना है कि मोहन डेलकर के इस्तीफ़े की बात सुनकर काफी आश्चर्य हुआ है। केतन पटेल ने कहा की में मोहन डेलकर को एक सीनियर “तजुर्बेकार” लीडर मानता था लेकिन इस्तीफे की बात सुनकर लगता है की वह सवय एक कमजोर नेता होने का उदाहरण दे रहे है।
मोहन डेलकर से केतन पटेल ने यह सवाल भी किया की क्या जनता ने उन्हे इस लिए संसद भेजा की वह इस्तीफा देदे? केतन पटेल का कहना है की दाल में कुछ काला है, केतन पटेल का कहना है की अभी दो-तीन माह में पंचायत, जिला पंचायत और नगर पालिका चुनाव है इस लिए यह एक चुनावी स्टंट भी हो सकता है। केतन पटेल की माने तो सांसद कोई हैरान करे यह मानना संभव नहीं।